ईद की विशेष नमाज का समय तय
बुधवार को चांद दिखने के बाद ईद की तैयारी शुरू हो गयी है
चंदवा. बुधवार को चांद दिखने के बाद ईद की तैयारी शुरू हो गयी है. ईद की विशेष नमाज को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों में साफ-सफाई शुरू हो गयी हे. गुरुवार को प्रखंड की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जायेगी. इसके लिए समय तय हो गया है. जामा मस्जिद तिलैयाटांड़ में सुबह नौ बजे, मेन रोड स्थित मदीना मस्जिद में आठ बजे, मस्जिद-ए-फातिमा तिलैयाटांड़ में 8.30 बजे, कामता मस्जिद में 8.30 बजे, मदरसा अहले सुन्नत गुलशने सैयदना में 8.45 बजे, बेलवाही में 8.30 बजे व ब्रहमणी में आठ बजे नमाज अदा की जायेगी. इधर, ईद को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं. टोपी, इत्र, सेवई, कपड़ों व चप्पल-जूते की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए