बाल विवाह जैसी कुरीति को केवल सामूहिक प्रयासों से ही मिटाया जा सकता है : संतोषी शेखर

Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह जैसी कुरीति को केवल सामूहिक प्रयासों से ही मिटाया जा सकता है : संतोषी शेखर

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड क्षेत्र में वेदिक सोसाइटी की ओर से ””””जस्ट टू राइट्स एक्सेस टू जस्टिस”””” परियोजना के तहत ””””बाल विवाह मुक्त भारत”””” अभियान चलाया जा रहा है. 100 दिवसीय इस विशेष अभियान के तहत बुधवार को संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूर गांवों तक बाइक रैली निकालकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने लोगों को बाल विवाह के गंभीर सामाजिक और शारीरिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया. लोगों को दिलायी गयी शपथ : अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये, इसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की सामूहिक शपथ दिलायी गयी. जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर और पर्चों का भी वितरण किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने समाज के हर वर्ग से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुरीति को केवल सामूहिक प्रयासों से ही जड़ से मिटाया जा सकता है. बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें : संस्था की कार्यकर्ता संगीता देवी, रजिया खातून और शबाना खातून ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे किसी भी बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें. संस्था का मुख्य उद्देश्य लातेहार जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना और समाज में बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता जगाना है. कार्यक्रम में फातमा खातून और संस्टेला एक्का सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola