Latehar News: संत जोसेफ महुआडांड़ ने 14-10 से संत जेवियर पकरीपाठ को हराकर जीता छेछाड़ी जेसुइट मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम | Prabhat Khabar Network

महुआडांड़ के फादर मैकनमारा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में संत जोसेफ विद्यालय ने पकरीपाठ को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

महुआडांड़, लातेहार : संत जोसेफ विद्यालय परिसर स्थित फादर मैकनमारा स्टेडियम में शुक्रवार को एक दिवसीय छेछाड़ी जेसुइट मुन्ना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बालक अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में क्षेत्र के चार विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता में संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़, संत जेवियर मध्य विद्यालय पकरीपाठ, संत लिवन्स मध्य विद्यालय तुन्दटोली और संत मेरीज मध्य विद्यालय चीरोपाठ की टीम शामिल हुई. खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए. खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया.

संत जोसेफ ने जीता खिताब

फाइनल मुकाबला संत जेवियर मध्य विद्यालय पकरीपाठ और संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़ के बीच हुआ. इसमें संत जोसेफ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. संत जोसेफ ने कुल 14 गोल दागे, जबकि उपविजेता संत जेवियर पकरीपाठ की टीम ने 10 गोल किये.

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल, कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola