SSB 32 बटालियन ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 76 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त इलाज और दवा वितरण

विज्ञापन

शिविर मे उपस्थित ग्रामीण  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसएसबी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाईं. 76 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज और दवाएं. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

लातेहार. एसएसबी 32 बटालियन कैंप परिसर में एसएसबी 32 बटालियन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था.

विज्ञापन

कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सदर प्रखंड के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 76 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 21 पुरुष, 44 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल थे.

निःशुल्क दवाइयों का वितरण और प्राथमिक उपचार

शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का इलाज द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. अनिल कुमार ने किया. जांच के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उनका आवश्यक प्राथमिक उपचार किया गया, साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया.

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्रामीण व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है.

ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार का प्रयास

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उनके स्वास्थ्य व जीवन स्तर में सुधार लाना है. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य सब्बू प्रवीण, जयराम कपूर समेत एसएसबी के कई जवान और काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम के खिलाफ झामुमो का पतरातू में धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola