बरवाडीह बस स्टैंड की गुमटी में लगी आग, मोबाइल समेत 2 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में देर रात भीषण आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पेय पदार्थ समेत लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया. घटना से आहत दुकानदार ने साजिश की आशंका जताते हुए उचित जांच और मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

बरवाडीह(लातेहार). बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लग गयी. आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का सामान जल गया. इसमें उनका मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक सामान और ठंडे पेय पदार्थ समेत कई कीमती सामान राख हो गये. घटना में दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है.

विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौटे थे उमेश प्रसाद

दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये थे. देर रात गश्ती वाहन को गुमटी में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

आग से बड़ी संख्या में मोबाइल, चार्जर, केबल, मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज, काउंटर और अन्य सामान जल गये.

विधायक पुत्र समेत कई लोगों ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र एवं यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदार से घटना की जानकारी ली और नुकसान पर दुख जताया.

दुकान जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट

उमेश प्रसाद ने बताया कि इसी दुकान से वह अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाते थे. दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. आग की इस घटना ने उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, और उनके बच्चों की पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं पर भी गहरा असर पड़ा है. उन्होंने प्रशासन से घटना की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

एल्बेस्टर टूटा मिला, दुकानदार ने जतायी आशंका

दुकानदार ने कहा कि वह किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं. यह जांच का विषय है. हालांकि, गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है. इससे उन्हें शक है कि यह आग किसी की करतूत हो सकती है. उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: लातेहार के जंगल से भटककर पहुंचा घायल कोटरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola