सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन

गारू. महुआडांड़-गारू मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाग गांव के पास बुधवार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने दिनेश प्रसाद की छह वर्षीय पुत्री को धक्का मार दिया. इसके बाद स्थानीय लोग तत्काल बच्ची को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे. यहां प्राथमिक इलाज के बाद मेदनीनगर रेफर कर दिया गया. लेकिन मेदिनीनगर जाने के क्रम मे रास्ते में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. जो अरमू की ओर से गारू की ओर आ रहे थे. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को दो गयी है. तीन अलग-अलग घटना में आत्महत्या का प्रयास, दो रेफर

बालूमाथ/बारियातू/हेरहंज ़ बुधवार को होली के दिन बालूमाथ, बारियातू तथा हेरहंज प्रखंड में तीन अलग-अलग घटना में दो युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. वहीं एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. पहली घटना बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटूआग गांव में हुई. यहां प्रियंका कुमारी (18 वर्ष) पिता नंददेव महतो ने पारिवारिक विवाद में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. दूसरी घटना बालूमाथ थाना अंतर्गत चितरपुर गांव में हुई. यहां नाबालिग रागिनी कुमारी (17 वर्ष) पिता शंभु उरांव ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तीसरी घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरू पंचायत अंतर्गत ब्रह्मोरिया गांव में हुई. यहां दिलीप उरांव (18 वर्ष) पिता मंगर उरांव ने आपसी विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है. घटना के बाद सभी का प्राथमिक इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ दयानंद कुमार द्वारा किया गया. पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी थी. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है. प्रियंका कुमारी व दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola