Latehar News: लोटस वैली स्कूल में जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्म से कंस वध तक की शानदार झांकी, मिला तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

श्रीकृष्ण और राधा का रूप | Prabhat Khabar Network

लातेहार के लोटस वैली स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

लातेहार : शहर के लोटस वैली प्ले पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने राधा रानी, भगवान श्रीकृष्ण, माता यशोदा, नंद बाबा, वासुदेव, देवकी और कंस की भूमिकाएं निभायीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृष्ण जन्म से कंस वध तक की झांकी

बच्चों ने कंस के कारागार में श्रीकृष्ण के जन्म, वासुदेव द्वारा उन्हें मथुरा से गोकुल ले जाने और कंस वध तक की पूरी कथा को अभिनय और झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया.

कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के लिए विद्यालय को लातेहार के विभिन्न विद्यालयों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और बच्चों में खुशी देखी गयी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में नूपुर, अनिशा, वर्षा, साक्षी, सफीना, प्रियंका सहित विद्यालय के निदेशक दीपक का विशेष योगदान रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola