Latehar News: बरवाडीह में पंचमुखी शिव मंदिर मार्ग पर बह रहा गंदा पानी, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बहता गंदा पानी | Prabhat Khabar Network

बारवाडीह के पंचमुखी शिव मंदिर मार्ग पर नाली न होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोग और श्रद्धालु बीमारियों के डर और दुर्गंध से बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन

बरवाडीह, लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमुखी शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाली का निर्माण नहीं होने से आसपास के घरों का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है. इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंदे पानी से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से आसपास दुर्गंध फैल रही है. दूषित पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है. लोगों को मजबूरी में प्रतिदिन गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

पंचमुखी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के दौरान भी श्रद्धालुओं को गंदगी और जलजमाव के बीच से होकर मंदिर पहुंचना पड़ा. आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व हैं. इस दौरान मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी. ऐसे में समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई, तो परेशानी और बढ़ सकती है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली निर्माण की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन से गुहार लगायी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. लोगों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कराने की मांग की है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola