लातेहार अभियोजन कार्यालय में समित प्रकाश का स्वागत, इंचार्ज पीपी के रूप में किया योगदान
स्वागत करते अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network
लातेहार अभियोजन कार्यालय में समित प्रकाश ने इंचार्ज पीपी के रूप में अपना योगदान दिया। अधिवक्ताओं और कार्यालय कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
लातेहार. अभियोजन कार्यालय लातेहार में समित प्रकाश ने इंचार्ज पीपी के रूप में योगदान दिया. उनके योगदान करने पर अभियोजन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मियों और अधिवक्ताओं ने स्वागत किया. अपर लोक अभियोजक शिवशंकर राम ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. सहायक लोक अभियोजक संगम कुमार, रविंद्र नाथ चौरसिया समेत अन्य कर्मियों ने भी समित प्रकाश का स्वागत किया.
मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार, व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, संजय गुप्ता, संघ के कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, सअनि अरविंद कुमार, सहायक शंकर उरांव और अधिवक्ता संघ के क्लर्क अनिल कुमार प्रजापति समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए