लातेहार: हेरहंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगा विशेष कैंप, 167 लोगों ने किया ऑनलाइन आवेदन

Updated:
विज्ञापन

शिविर में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के हेरहंज में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें 167 लोगों ने आवेदन जमा किए। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

हेरहंज. झारखंड सरकार के निर्देश पर मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर विशेष कैंप लगाया गया. कैंप में कुल 167 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किया.

विज्ञापन

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के निर्देश पर आवेदन से जुडी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गयी. कैंप में दिनेश लोहरा, ऑपरेटर अभिषेक कुमार और आदेश पालक धीरेंद्र कुमार ने आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया.

मौके पर रॉकी कुमार लोहरा समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. रॉकी कुमार लोहरा ने प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित करने की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप से ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जिला मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी और आवेदन प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola