राजेश्वर प्रसाद यादव की सातवीं पुण्यतिथि, माल्यार्पण कर याद किया सामाजिक योगदान

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते वक्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

विज्ञापन

मनिका. भाजपा के लातेहार जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव की सातवीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गयी. उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया. यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जगराम सिंह यादव ने कहा कि राजेश्वर प्रसाद यादव समाज के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे. उन्होंने सामाजिक एकता और समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया. पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने उनके राजनीतिक संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास, प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत यादव, बंसी यादव, रंजन यादव, विमलेश यादव, सुरेंद्र पासवान, बली यादव, वृंद बिहारी यादव, बलवंत सिंह, प्रतिमा देवी, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ राय, मंदीप कुमार, रघुपाल सिंह, वीरेंद्र बिहारी यादव, लव दुबे, मुनेश्वर यादव, वीरेंद्र यादव, अंकित राज, गंगेश्वर यादव व सत्येंद्र यादव समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola