संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया : सोनू कुमार

Updated:
विज्ञापन

संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया : सोनू कुमार

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के अमवाटीकर स्थित अंबेडकर चौक पर रविवार को नवयुवक संघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमें काफी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया. शहर के मुख्य पथों पर भ्रमण : शोभा यात्रा अंबेडकर चौक से निकलकर शहर के मुख्य पथ होते हुए बाइपास चौक पहुंची. गाजे-बाजे और भजनों के साथ निकली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आये. इसके बाद यात्रा पुनः अमवाटीकर पहुंची, जहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. संघ के अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया. उनके आदर्श आज के दौर में भेदभाव मिटाने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं. 1988 से अनवरत जारी है आयोजन : समिति के सदस्यों ने बताया कि अमवाटीकर में वर्ष 1988 से ही निरंतर संत रविदास की जयंती मनायी जा रही है. वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी दौर चला, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. मौके पर ये थे मौजूद : मौके पर नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष शंभू राम, सचिव नंदू राम, उप सचिव चंचल राम सहित सदस्य रविंद्र कुमार, शिव उदय राज, गिरधारी राम, कुमार सावन कुमार, रिंकू कुमार, बबलू कुमार, सिद्ध कुमार, सुनील राम, प्रिंस राम, मोहित राम, रोहित राम और अनित राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola