गारू में पंचायत सेवक बिरेंद्र कुमार सिंह को दी गयी विदाई, सहकर्मियों ने साझा कीं यादें

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार प्रखंड कार्यालय में सेवानिवृत पंचायत सेवक बिरेंद्र कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई. अधिकारियों ने उनके कार्यकाल और निष्ठा की सराहना की.

विज्ञापन

गारू से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

गारू (लातेहार). प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक सादा समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में बारेसांढ़ पंचायत के सेवानिवृत्त पंचायत सेवक बिरेंद्र कुमार सिंह को विदाई दी गई. इस अवसर पर बीडीओ अभय कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कार्य और व्यवहार की प्रशंसा की.

वक्ताओं ने कहा कि बिरेंद्र कुमार सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया. पंचायत और प्रखंड स्तर पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

पुष्पगुच्छ और उपहार देकर किया सम्मानित

बीडीओ ने उनके शेष जीवन को शांति और सद्भावनापूर्ण तरीके से व्यतीत करने की कामना की. इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने बिरेंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विदाई के दौरान भावुक हुआ माहौल

विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया. सहकर्मियों ने बिरेंद्र सिंह के साथ बिताये अनुभवों को साझा किया और उनके कार्यकाल को याद किया.

मौके पर प्रधान सहायक नरेश राम, पंचायत सेविका मुकेश भगत, सूरज कुमार, रोहित कुमार, अंजुम निशा, विनोद उरांव, एमओ साकेत कुमार, जेएसएलपीएस के गौरव कुमार समेत काफी संख्या में अन्य कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा कोयलांचल में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त, गंदगी के बीच डायरिया-मलेरिया का बढ़ा खतरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola