मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे की शादी को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंगरा में जुटी भारी भीड़, बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह की शादी 25 नवंबर को तय है. इसे एक यादगार आयोजन बनाने के लिए हजारों समर्थक जुटे हैं और तैयारियों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. यह सिर्फ विधायक के परिवार का नहीं, बल्कि पूरे मनिका क्षेत्र का कार्यक्रम है.

विज्ञापन

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

मनिका(लातेहार). जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह का विवाह समारोह 25 नवंबर को तय किया गया है. इस सामाजिक कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विधायक के पैतृक आवास मंगरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.

इस बैठक में मनिका विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक, हजारों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में पहुंचे.

पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक निमंत्रण पत्र भेजने का फैसला

बैठक के दौरान वैवाहिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समर्थकों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर और व्यक्ति तक शादी का निमंत्रण पत्र पहुंचाया जाएगा.

समर्थकों ने एक सुर में इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि यह सिर्फ विधायक जी के परिवार का नहीं, बल्कि पूरे मनिका क्षेत्र का अपना कार्यक्रम है, जिसमें हर कोई बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा.

शादी समारोह को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह

इस वैवाहिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बैठक के अंत में विधायक रामचंद्र सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बड़े सामाजिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आप सभी के सहयोग और स्नेह की पूर्ण अपेक्षा है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के बरलंगा थाना के वार्षिक निरीक्षण में SP सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध पर अंकुश के निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola