मतदान कर्मियों का मिला द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 Feb 2026 11:02 PM
मतदान कर्मियों का मिला द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण
लातेहार ़ नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत में 23 फरवरी को निर्धारित मतदान के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपादन को लेकर प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों का द्वितीय चक्र प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उक्त प्रशिक्षण शनिवार को सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में बनवारी साहू महाविद्यालय में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस दौरान मॉक पोल की प्रक्रिया, मतदान प्रारंभ एवं समापन की विधि, मतदाता पहचान, प्रपत्रों का संधारण, शिकायत निवारण प्रक्रिया सहित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक बिंदुओं पर जानकारी दी गयी. साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनायी जाने वाली सावधानियों एवं आचार संहिता के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया. सामान्य प्रेक्षक श्री प्रसाद ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न हो सके. प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया. कृषि प्रदर्शनी 17 से
लातेहार. जिला कृषि कार्यालय में 17 और 18 फरवरी को जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. जिसमें फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कृषि प्रदर्शनी में जिले के उत्कृष्ट उत्पादन वाले किसानों को उनके उत्पाद पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










