थाना परिसर में पौधारोपण किया गया

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में पौधारोपण किया गया

विज्ञापन

गारू. लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर शुक्रवार को थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में परिसर में फलदार आम, अमरूद कटहल, जामुन का पौधा लगाया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड को हरियाली से परिपूर्ण रखने एवं पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अधिकाधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कतिपय लोग पेड़ पौधो को काटकर बाजार में बेच रहे हैं. इससे आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण प्रदूषण जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसके लिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने के अलावा पेड़ पौधे बचाने होंगे. उन्होंने ग्रामीणों से जंगल को आग से बचाने के अपील की, क्योंकि आग से सबसे अधिक जंगल को क्षति हो रही है. मौके पर पुअनि इंद्रदेव राम, राजीव कुमार समेत समेत आईआरबी के जवान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola