पुलिस ने भैसों से लदा कंटेनर जब्त किया

Updated:
विज्ञापन

बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर केचकी चेकनाका के समीप से 32 भैसों से लदा कंटेनर जब्त किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बरवाडीह. बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर केचकी चेकनाका के समीप से 32 भैसों से लदा कंटेनर जब्त किया. उक्त घटना शनिवार अहले सुबह की है. थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पोखरी कला के अखरा से 32 भैसों को एक कंटेनर में लाद की ले जाया जा रहा है. इस सूचना के बाद केचकी चेकनाका के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उक्त कंटेनर को पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि उक्त कंटेनर प्रखंड के पोखरी कला पंचायत के अखरा गांव से बिहार के बारुण ले जाया जा रहा था. जिसे जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि कंटेनर का चालक और सह चालक मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola