लातेहार में लावारिस मवेशियों से लोग परेशान, शहर में कांजी हाउस भी नहीं है

Updated:
विज्ञापन

सड़कों पर घूमते लावारिस मवेशियों से परेशान लोग हैं, शहर के प्रखंड कार्यालय के पास गत दिनों अज्ञात वाहन ने एक मवेशी को कुचल दिया था.

विज्ञापन

लातेहार : जिला मुख्यालय के लोग इन दिनों सड़कों पर घूमते लावारिस मवेशियों से परेशान हैं. शहर के मुख्य पथ पर कई जगहों पर झुंड में मवेशियों को घूमते या बैठे देखा जा सकता है. सड़कों पर मवेशियों के बैठे रहने से कई बार दुर्घटनाएं हो गयी है. शहर के प्रखंड कार्यालय के पास गत दिनों अज्ञात वाहन ने एक मवेशी को कुचल दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

धर्मपुर मोड़ पर बालिका उवि के पास रात में काफी संख्या में मवेशियों को घूमते और बैठे देखा जा सकता है. इसके अलावा जुबली चौक व शहीद चौक में भी समूह में लावारिस मवेशियों को देखा जा सकता है. चट्टी मुहल्ला में दिन रात मवेशियों को सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है.

शहर में नहीं है कांजी हाउस:

नपं क्षेत्र में एक भी कांजी हाउस नहीं है, जिससे लोग लावारिस मवेशियों को पकड़ कर कांजी हाउस में जमा नहीं कर पाते हैं. इस कारण मवेशी पालक भी मनमाने ढंग से मवेशियों को सड़कों पर छोड़ देते हैं. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के पदधारियों से शहर में एक कांजी हाउस बनाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola