महुआडांड़ में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

महुआडांड़. थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अनुमंडल बिपिन कुमार दुबे ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का अपील की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जायेगी. वहीं गश्ती दल प्रतिनियुक्त किये जायेंगे. सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलानेवालों पर प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जायेगी. मौके पर जिप सदस्य स्तेला नगेसिया, इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा, पुअनि बंधन तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, बिहारी जायसवाल, ब्रजमोहन जयसवाल, संजय जयसवाल, राकेश कुमार, निजामुद्दीन खान व राजेश नागेसिया समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola