ePaper

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 12 Dec 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

नेहरु युवा केंद्र लातेहार, जिला खेल कार्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तसवीर-12 लेट-5 विजयी प्रतिभागी व अतिथि लातेहार. नेहरु युवा केंद्र लातेहार, जिला खेल कार्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया. इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं ने भाग लिया. कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें नृत्य, गायन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला व मोबाइल फोटोग्राफी शामिल थे. इससे पहले युवा उत्सव का उदघाटन बनवारी साहु महाविद्यालय शासी निकाय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रो प्रदीप तिवारी, नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी व जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की व एनएसएस के नोडल अधिकारी प्रो नवल किशोर प्रसाद समेंत अन्य अतिथियों ने किया. युवा उत्सव के संबंध में जिला युवा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा. जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम विजेता प्रमंडल व स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को तत्पश्चात 11 और 12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस में शामिल होने का मौका मिलेगा. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा. महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता व प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने भी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें दी. मंच का संचालन महाविद्यालय के अनुपम मिश्रा ने किया. एकल गायन में अनिशा ने जीता प्रथम पुरस्कार प्रतियोगिता के एकल गायन में बीएस कॉलेज की अनिशा साहा ने प्रथम पुरस्कार जीता. जबकि विजया अराधना ने दूसरा और रौशन कुमार ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया. सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार रविंद्र सिंह व उसकी टीम, दूसरा पुरस्कार बीएस कॉलेज और तीसरा पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय ने जीता. सास्कृतिक कार्यक्रमों में बतौर निर्णायक स्वर संगम के निदेशक आशीष टैगोर, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक डा संदीप कुमार ओझा व पंकज कुमार शामिल थे. मेला में प्रथम पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय ने प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola