बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

ह्मणी गांव के समीप गुरुवार देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 55 वर्षीय अफजल खान (सासंग, पतरातू-लातेहार) के रूप में हुई.

विज्ञापन

चंदवा. ब्रह्मणी गांव के समीप गुरुवार देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 55 वर्षीय अफजल खान (सासंग, पतरातू-लातेहार) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार अफजल रांची से अपने घर सासंग, पतरातू जा रहे थे. इसी क्रम में चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर पलट गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल अफजल को स्थानीय लोगों ने चंदवा सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही अफजल की मौत हो गयी.

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

महुआडांड़. थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेतमा मोड़ पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में नगर प्रतापपुर निवासी संजू खेरवार (30 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संजू अपनी बहन को बारेसांढ़ रामसेली गांव स्थित उसके ससुराल पहुंचा कर घर लौट रहा था. तभी सड़क पर अचानक गाय आ गयी, जिसे बचाने के क्रम में संजू की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल

बालूमाथ. हेरहंज प्रखंड अंतर्गत हेरहंज गांव निवासी अशोक प्रसाद अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शुक्रवार सुबह की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार अशोक प्रसाद अपने घर की छत पर घूम रहे थे. इसी दौरान छत की रेलिंग कमजोर होने के कारण अचानक रेलिंग टूट गयी, जिससे अशोक प्रसाद छत से नीचे जा गिरे. बालूमाथ सीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola