दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन

बालूमाथ/बारियातू/हेरहंज ़ सोमवार को बारियातू व हेरहंज प्रखंड में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली दुर्घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरका गांव में हुई. यहां सोमवार की सुबह दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अखिलेश उरांव (26 वर्ष) पिता महलु उरांव (ग्राम खैराही, लातेहार) बाइक से अपने घर से बरहमोरिया बाजार की ओर आ रहा था. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार मो शिफारत पिता सहमुल मियां (ग्राम बिजरा, हेरहंज) से सेरका स्कूल के समीप आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां जांच के बाद अखिलेश उरांव को मृत घोषित कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल मो शिफारत को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर कर दिया गया. दूसरी दुर्घटना में मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल हो गये. दोनों नाबालिग हैं. इनमें टिंकू कुमार (15 वर्ष) पिता बबनू भुईयां (ग्राम कसारी, बारियातू) व रंजीत कुमार (17 वर्ष) पिता दिनेश भुईयां (ग्राम बारीखाप, बारियातू) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक की मदद से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान गोनिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ दयानंद कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola