ePaper

अवैध स्क्रैप लदी बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 15 Sep 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध स्क्रैप लदी बाइक के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को बालूमाथ-चंदवा मुख्य मार्ग पर जोगियाडीह गांव स्थित मिशन स्कूल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

बालूमाथ. पुलिस ने रविवार को बालूमाथ-चंदवा मुख्य मार्ग पर जोगियाडीह गांव स्थित मिशन स्कूल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बाइक पर अवैध तरीके से स्क्रैप ले जा रहे मो मुन्ना (ग्राम पदमौल, अतरी गया-बिहार) को गिरफ्तार किया है. बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि बाइक पर एक क्विंटल से अधिक स्क्रैप लदा था. उक्त स्क्रैप चंदवा थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़े अभिजीत पावर प्लांट से चोरी कर बालूमाथ लाया जा रहा था. आरोपी के खिलाफ बालूमाथ थाना में कांड संख्या 102/24 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया है. जांच जारी है.

बाइक से गिरकर दो भाई घायल

बालूमाथ. बालूमाथ-टंडवा मुख्य पथ पर शेरेगड़ा गांव के समीप रविवार को बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पुंडरुलावा निवासी सूरजदेव भुइयां व रूपन भुइयां (दोनों पिता बिगु भुइयां) शेरेगड़ा बाजार से समान खरीद कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शेरेगड़ा गांव के समीप वे बाइक से गिर कर घायल हो गये. बालूमाथ सीएचसी में दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ.

दो फरार वारंटी गिरफ्तार

गारू. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सुखदेव सिंह (पिता कंगल सिंह) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा गैर जमानतीय वारंटी बालदेव सिंह (पिता सूबेदार सिंह) को भी गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola