10वीं-12वीं के बाद क्या करें? नेतरहाट आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को मिला करियर का पूरा रोडमैप

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते विशेषज्ञ | Prabhat Khabar Network

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने भविष्य के सही चुनाव के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

विज्ञापन

लातेहार: लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को 10 वीं एवं 12वीं के बाद उच्च शिक्षा और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के साथ उन्हें अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर का चुनाव करने के लिए मार्गदर्शन देना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में जेईपीसी से स्टेट रिसोर्स कंसल्टेंट शुभम महापात्र और करियर रिसोर्स कंसल्टेंट सूर्यदास महापात्र बतौर विशेषज्ञ शामिल हुए. दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के रास्तों, प्रवेश परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दीं. विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि (लॉ), वित्त एवं प्रशासनिक सेवाओं सहित कई प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया.

उन्होंने कहा कि करियर का चुनाव केवल किसी क्षेत्र की लोकप्रियता देखकर नहीं, बल्कि विद्यार्थी की रुचि, योग्यता, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए. उन्होंने 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक विकल्पों की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने पर जोर दिया.

विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं की प्रकृति और उच्च शिक्षा के लिए सही दिशा में तैयारी करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: लातेहार में जर्जर सड़कों से ग्रामीण परेशान, बारिश में कई जगह आवागमन हो जाता है बाधित 



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola