विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यो की हुई समीक्षा, कहा

Updated:
विज्ञापन

जिला समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में विभिन्न कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, परिवहन कोषांग, मीडिया कोषांग, हेल्प डेस्क, आदर्श आचार संहिता कोषांग सहित अन्य संबंधित कोषांगों की अब तक की प्रगति की जानकारी ली गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें. उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं, मतदान सामग्री की उपलब्धता, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा मतगणना केंद्र की तैयारी की विशेष रूप से समीक्षा की. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें एवं प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola