विधायक ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास

शनिवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो योजनाओं का शिलान्यास किया
बरवाडीह. प्रखंड में शनिवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो योजनाओं का शिलान्यास किया. योजना के तहत केड़ पंचायत में पीडब्लूडी रोड से लक्ष्मण सिंह के घर होते हुए औरंगा नदी तक पथ निर्माण कार्य तथा मंगरा गांव के अमडीहा स्थित चंद्रदाहा साप्ताहिक बाजार परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. मौके पर विधायक ने कहा प्राथमिकता के आधार पर सभी कच्ची सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा. इस सड़क का निर्माण होने से गांव की लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी होगी. अब यहां के लोग सीधे मनिका एनएच से जुड़ जायेंगे. जल्द ही बरवाडीह लंका सड़क मंडल रोड सहित अन्य सड़कों का निर्माण होगा. इस अवसर पर बीडीओ रेखा रेशमा मिंज अशोक मल्होत्रा, अनिल कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, डॉ पवन कुमार, हेसामुल अंसारी, दीपू तिवारी, अजय चंद्रवंशी, प्रभु यादव, कांग्रेस स्टेट को-ऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, लालमान उरांव, मोहम्मद नसीम अंसारी, रविंद्र राम, हलीम अंसारी, कुलेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति, प्रेम कुमार सिंह पिंटू, प्रिंस गुप्ता, हरेश्वर उरांव, बिपिन बिहारी सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




