सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लातेहार नगर पंचायत में शोकसभा, पार्षदों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

शोक सभा मे शामिल जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लातेहार नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत कार्यालय में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन समेत वार्ड पार्षदों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. शोकसभा में दिवंगत मंत्री के शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घडी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की गयी.

मौके पर वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव, मनोज गुप्ता, गुडिया सिन्हा, बिमला देवी, सुगंधी देवी, पप्पू सरदार, नसरूद्दीन मियां, मुंद्रिका मांझी, मनोज दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola