राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को समय पर पूरा करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की.

विज्ञापन

लातेहार. समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त गरिमा सिंह ने बैठक की. मौके पर उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की. परिवहन, उत्पाद, खनन, नगर पंचायत, विद्युत व मत्स्य विभाग से राजस्व संग्रहण के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण में आ रही समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने, राजस्व संग्रहण की धीमी गति वाले विभागों को सुधारात्मक प्रगति लाने तथा शेष लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज व भूमि-सीमांकन की भी समीक्षा हुई. उपायुक्त ने जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर सभी सीओ को दिया कि सभी आवेदनों का उचित कारणों के साथ समय पर समाधान कराये. इस अवसर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, भूमि सुधार उप समाहर्ता उदय कुमार, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश सहित सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola