तालीमी मुजाहिरा में मकतब के बच्चों ने दिखाया जौहर, अमन-चैन की दुआ मांगी
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 04 Feb 2026 9:52 PM
तालीमी मुजाहिरा में मकतब के बच्चों ने दिखाया जौहर, अमन-चैन की दुआ मांगी
बालूमाथ़ रहमत नगर स्थित मदीना मस्जिद में संचालित मकतब में शब-ए-बारात के मौके पर यहां अध्ययनरत बच्चे व बच्चियों के लिए तालीमी मुजाहिरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों ने नात, तकरीर, हदीस, दुआ व क्विज के माध्यम से समाज में तालीमी बेदारी पैदा करने व बुराई खत्म करने की बातें कही. हाफिज सैफुल्लाह ने बच्चों को तालीमी बेदारी व समाजसेवा के लिए प्रेरित किया. बच्चों व अभिभावकों को दीनी तालीम पर ध्यान देने की बात कही. मुख्य अतिथि मौलाना वसीम अकरम नदवी व हाफिज अबु तल्हा ने बच्चों के अभिभावक की मेहनत की सराहना की. कहा कि मकतब अपने मकसद की ओर बढ़ रहा है. दोनों अतिथियों ने बच्चों से कई सवाल पूछे. इससे पूर्व तालीमी मुजाहिरा का आगाज तिलावत-ए-कुरान-पाक से की गयी. सामूहिक दुआ व अमन-शांति मांग कार्यक्रम संपन्न हुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित मकतब मस्जिद-ए-मुस्तफा में भी मंगलवार की रात सालाना तालीमी मुजाहिरा व जलसा-ए-इनामिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों ने अपनी तालीमी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया. नात, तकरीर, दुआएं, सुन्नते व दिलचस्प मुकालमा पेश किया. इम्तिहान में बेहतर अंक लाने वाले व बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. संचालन मौलाना जुबैर कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल रहमान, गुलाम कुरैशी, मो शमशाद, मो आरिफ, ज़ुबैर कुरैशी, अमजद कुरैशी, मो तजमुल, नईम, अब्दुल करीम, मो खुर्शीद, मो इकबाल नय्यर, इकबाल, अंसारी, मो सरवर, मो इकबाल, मो सदीक, नासिर आलम समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










