पागल कुत्तों ने दो को काटकर किया घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Nov 2024 9:03 PM

विज्ञापन

बारियातू व बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पागल कुत्ते के काटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बालूमाथ. बारियातू व बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पागल कुत्ते के काटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना बालूमाथ के मुरपा गांव में घटी. यहां सुलेश्वर यादव (40) पर उनके घर के पास पागल कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गये. वहीं दूसरी घटना बारियातू के भाटचतरा में घटी. यहां प्रीतम कुमार (नौ) पिता-विनोद कुमार पर पागल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया. घटना के बाद दोनोें को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डॉ ध्रुव कुमार ने दोनों को एंटी रैबिज का इंजेक्शन दिया. ज्ञात हो कि इन दिनों बालूमाथ व बारियातू प्रखंड में पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. अब तक कुत्ते दो दर्जन से अधिक लोगों को निशाना बना चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola