गारू में 2 से 8 अक्तूबर तक होगा वन्य प्राणी सह प्रकृति पूजा एवं मेला, फुटबॉल से सांस्कृतिक प्रतियोगिता तक आयोजन

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गारू में वन्य जीव संरक्षण और प्रकृति पूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

गारू. पूर्वी वन क्षेत्र कार्यालय के सभागार में मंगलवार को वन्य प्राणी सह प्रकृति पूजा एवं मेला आयोजन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता रेंजर उमेश कुमार दुबे ने की. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. ग्रामीणों को वन लगाने, वन बचाने और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जायेगा.

विज्ञापन

सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन

वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से दो से आठ अक्तूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया. रेंजर उमेश कुमार दुबे को मुख्य संयोजक, सुभाष सिंह को मुख्य संरक्षक, मंगल उरांव को अध्यक्ष, वनपाल विवेक विशाल को सचिव, मुखिया सुनेश्वर सिंह को उप सचिव, वनपाल सलमन कुल्लू को मुख्य सहयोगी, योगेंद्र उरांव को कोषाध्यक्ष, मोहनलाल उरांव को उप कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार को मीडिया प्रभारी और कृष्णा प्रसाद को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया.

संरक्षक मंडल में मनोज उरांव, किसुंदल उरांव, संतोष यादव, रामदेव उरांव, शिवशंकर सिंह, सकलदीप उरांव, मनोज यादव और उप प्रमुख रामदास यादव शामिल किये गये. वहीं सदस्य के रूप में रघुवर सिंह, गिरवर सिंह, शिवकुमार सिंह, कृपाल उरांव, अजीत कुमार सिंह पप्पू, संतोष कुमार सिंह, दुशेसर सिंह, प्रमोद गुप्ता, प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रधानाध्यापक सुरेश उरांव, सुखदेव उरांव, रामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, रामप्रसाद सिंह और प्रमुख सीता देवी को शामिल किया गया.

फुटबॉल से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिता तक होंगे कार्यक्रम

आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला-पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट, नुक्कड नाटक, स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, नृत्य मंडली प्रतियोगिता और कथा-प्रवचन समेत महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola