चंदवा में प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक, सभी गांवों में समिति गठन और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के चंदवा में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक हुई. इसमें जिला समिति के पुनर्गठन, गांवों में समिति बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई. सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प भी लिया गया.

विज्ञापन

चंदवा. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की लातेहार जिला इकाई की बैठक पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रजापति की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समिति के पुनर्गठन और संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

सभी गांवों में समिति गठन पर जोर

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद्र प्रजापति, प्रदेश महामंत्री सह माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य ईश्वर चंद्र प्रजापति और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी शंभु प्रजापति मौजूद थे.

प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि समाज के कार्यों को गति देने और एकजुटता कायम रखने के लिए जिले के सभी गांवों में समिति का गठन जरूरी है. इसके लिए सभी प्रखंड और अंचलों में नये सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई.

कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

बैठक में बताया गया कि अगली बैठक में जिला समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया.

मौके पर चंदवा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, बालूमाथ अध्यक्ष आदित्य प्रजापति, हरिवंश प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, बसंत प्रजापति, केदार प्रजापति, रमेश प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, पंचम प्रजापति, शंकर प्रजापति, लाल गोविंद प्रजापति और धर्मेंद्र प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola