बेतला नेशनल पार्क में सफारी वाहनों के नए पंजीकरण पर रोक, पुराने वाहनों का कराना होगा रिन्युअल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतला नेशनल पार्क में सफारी वाहनों के संचालन को लेकर PTR ने नए निर्देश दिए हैं. नए वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगी है, जबकि पुराने सफारी वाहनों का नवीनीकरण अनिवार्य किया गया है.

विज्ञापन

बेतला. बेतला वन क्षेत्र प्रशासन (पीटीआर) ने पार्क में सफारी वाहनों के संचालन को लेकर दो महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं. इसके तहत बेतला नेशनल पार्क में सफारी के लिए नये वाहनों के पंजीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है.

विज्ञापन

पीटीआर प्रबंधन के अनुसार पार्क में पहले से संचालित सफारी वाहनों की संख्या पर्याप्त हो गयी है. ऐसे में नये वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जायेगा. हालांकि, जिन नये वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से लंबित है या जिन्हें नियमों के तहत विशेष अनुमति प्राप्त है, उनका पंजीकरण किया जा सकेगा.

पुराने सफारी वाहनों का कराना होगा नवीनीकरण

पीटीआर प्रबंधन ने पहले से संचालित सफारी वाहनों के स्वामियों को वाहनों का अनिवार्य रूप से रिन्युअल (नवीनीकरण) कराने का निर्देश दिया है. संबंधित वाहन मालिकों से निर्धारित प्रक्रिया जल्द पूरी करने की अपील की गयी है.

प्रबंधन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य बेतला नेशनल पार्क में सफारी वाहनों के संचालन को व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखना है. वाहन मालिकों से नियमों का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola