बेतला नेशनल पार्क रोड पर ऐतिहासिक प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने कपड़े से ढंका; एक आरोपी गिरफ्तार
माैजूद लोग | Prabhat Khabar Network
बेतला नेशनल पार्क रोड पर राजा मेदिनी राय की ऐतिहासिक प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है.
बेतला. बेतला नेशनल पार्क रोड स्थित कुटमू चौक पर राजा मेदिनी राय की ऐतिहासिक प्रतिमा को सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रतिमा का एक हाथ तोड दिया गया, जबकि चेहरे को भी नुकसान पहुंचाया गया. मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.
प्रशासन ने प्रतिमा को कपडे से ढंका
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कपडे से ढंक दिया. स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया. उनके निर्देश पर पुत्र विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, पूर्व मुखिया संजय सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया.
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी अनुराग कुमार की देखरेख में पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी किसी ने आवेदन नहीं दिया है. पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है.
2018 में हुआ था प्रतिमा का उद्घाटन
राजा मेदिनी राय की प्रतिमा का उद्घाटन 10 मार्च 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था. बेतला नेशनल पार्क के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यह प्रतिमा पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए