चंदवा के पतंजलि आरोग्य केंद्र में गणेश पूजा का समापन, भजन-कीर्तन के बाद हुआ विसर्जन
पूजा पंडाल में सुश्री मानसी किशोरी को किया गया सम्मानित. | Prabhat Khabar Network
चंदवा में श्री गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया. इस अवसर पर वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका मानसी किशोरी का सम्मान किया गया. भजन-कीर्तन के बाद हवन-पूजन कर प्रतिमा को विसर्जित किया गया.
चंदवा. थाना टोली स्थित लक्ष्मी निवास सह पतंजलि आरोग्य केंद्र परिसर में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया. इस अवसर पर वृंदावन से पहुंचीं कथा वाचिका मानसी किशोरी का चुनरी ओढाकर सम्मान किया गया. उनके साथ आयी भजन-कीर्तन मंडली के सदस्यों को भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.
भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
मानसी किशोरी और शिक्षक शशिकांत मिश्रा के सानिध्य में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. भक्ति गीतों पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमते रहे. पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजता रहा. इसके बाद हवन-पूजन कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
मौके पर हरिनंदन दुबे, प्रमोद दुबे, मनोज दुबे, प्रवीण दुबे, शकुंतला देवी, नीरा दुबे, सपना दुबे, पूजा दुबे, अपूर्वा दुबे, कविता साहा, पंकज दुबे, गौतम दुबे, प्रीतम दुबे, प्रियम दुबे, मोहित दुबे, वीरा दुबे, श्रृजा दुबे, अनिकेत मिश्रा, सुमित कुमार, ट्विंकल सिन्हा, हिमांशु सिंह समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.
तीन स्थानों पर स्थापित हुई गणेश प्रतिमा
शहर में तीन स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. पतंजलि आरोग्य केंद्र परिसर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को कर दिया गया. वहीं सिद्धि-विनायक मंदिर परिसर और कंचन नगरी स्थित महावीर मंडप में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन 10 दिनों बाद होगा. दोनों स्थानों पर नियमित पूजा, आरती, भोग, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए