बालूमाथ में निबंधित श्रमिकों के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र शुरू, आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ में निबंधित श्रमिकों के लिए एक नया कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है. इसका उद्देश्य श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करना है.

विज्ञापन

बालूमाथ. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की पहल पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निबंधित श्रमिकों के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार सिंह ने केंद्र का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की अपील

मौके पर सन्नी कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है. निबंधित श्रमिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और कौशल प्रशिक्षण में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनें.

कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार, प्रदीप गंझू, जितेंद्र कुमार, देवंती देवी समेत अन्य कर्मी और कार्डधारी लाभुक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola