बारियातू में तीन साल बाद महावीर मंदिर लौटी बजरंगबली की शिला, गाजे-बाजे के साथ हुई पुनः स्थापना

Updated:
विज्ञापन

शिला ले जाते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारियातू के महावीर मंदिर में तीन साल बाद बजरंगबली की शिला की पुनः स्थापना की गई. जर्जर मंदिर के नव निर्माण के बाद शिला को भव्य स्वागत के साथ वापस लाया गया. श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल रहा.

विज्ञापन

बारियातू. बाजारटांड़ स्थित महावीर मंदिर में मंगलवार को विधि-विधान से बजरंगबली की शिला की पुनः स्थापना की गयी. मंदिर के जर्जर होने के कारण करीब तीन वर्ष पूर्व पूजा-अर्चना के बाद शिला को श्रीराम मंदिर परिसर में स्थापित किया गया था. मंदिर का नव निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शिला को वापस महावीर मंदिर लाया गया.

विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची शिला

पंडित जनार्दन पांडेय और मंदिर के पुजारी काशीनाथ वैद्य ने पूजा-अर्चना और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान कराया. श्रद्धालु श्रीराम मंदिर परिसर से शिला को गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और जयकारों के साथ महावीर मंदिर लेकर पहुंचे. इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा.

मौके पर श्रीराम मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा, पवन कुमार, माधव प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, गुडूल कुमार, रीगन कुमार, संजय प्रसाद, राकेश प्रसाद, रितलाल राणा, लोकनाथ यादव, घमन यादव, अमित कुमार, बजरंग प्रसाद, मदन प्रसाद, देवकी प्रजापति, युगल किशोर विश्वकर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola