बरवाडीह में पांच महीने से नहीं मिली वृद्धा पेंशन, बुजुर्ग लगा रहे कार्यालय-बैंक के चक्कर

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते बुजुर्ग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के बरवाडीह प्रखंड में सैकड़ों बुजुर्ग पांच महीने से वृद्धा पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। दवा और राशन के लिए मोहताज बुजुर्गों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

बेतला. बरवाडीह प्रखंड में सैकड़ों बुजुर्ग पिछले पांच महीनों से वृद्धा पेंशन की राशि से वंचित हैं. पेंशन नहीं मिलने से उम्र के इस पड़ाव में उन्हें दवाओं समेत अन्य जरूरी सामान जुटाने में परेशानी हो रही है. कई बुजुर्ग पेंशन की जानकारी और भुगतान के लिए लाठी के सहारे प्रखंड कार्यालय और बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

पांच महीने से खाते में नहीं आयी राशि

बेतला क्षेत्र के कुटमू गांव निवासी 80 वर्षीय हबीजान अंसारी भी पेंशन नहीं मिलने से परेशान हैं. उन्होंने बताया कि वृद्धा पेंशन ही उनके जीवन-यापन का मुख्य सहारा है. पिछले पांच महीने से खाते में पेंशन की राशि नहीं आयी है. इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

हबीजान अंसारी के अनुसार, पेंशन के भुगतान को लेकर वह कई बार प्रखंड कार्यालय और बैंक का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है.

उपायुक्त से भुगतान कराने की मांग

हबीजान अंसारी ने लातेहार उपायुक्त से वृद्धा पेंशन की राशि का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों को रोजमर्रा की जरूरतों और दवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola