Latehar: व्यवसायी से 2.7 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, बंगाल से हुआ अरेस्ट
कारोबारी से दो से ज्यादा की टगी करने वाला साइबर फ्रॉड गिरफ्तार. AI Image
Latehar: लातेहार के चंदवा निवासी एक व्यवसायी से इनवेस्टमेंट के नाम पर 2.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में सीआईडी की साइबर क्राइम थाना टीम ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से आरोपी अभिषेक बेरा (26) को गिरफ्तार किया है.
Latehar: लातेहार के चंदवा के एक व्यवसायी से इनवेस्टमेंट के नाम पर 2.7 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड करने के मामले में सीआइडी की साइबर क्राइम थाना ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से एक आरोपी अभिषेक बेरा (26 साल) को गिरफ्तार किया है. यह उत्तर 24 परगना के थाना घोला अंतर्गत मुरागच्छा (सीटी), जगबेरिया का रहनेवाला है. उसके पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड, पांच डेविड कार्ड समेत कई कागजात बरामद किये गये हैं. व्यवसायी ने 16 दिसंबर 2025 को रांची स्थित सीआइडी के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत की थी.
आपके शहर में
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खाते में करीब 40 लाख रुपये फ्रीज कराये गये हैं. वित्तीय फर्जी संस्थाओं के नाम पर नकली इनवेस्टमेंट और ट्रेडिंग ऐप पर फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया गया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया. बताया जाता है कि आरोपियों ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा, जहां आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर भेजे जा रहे थे. इसमें नकली मुनाफा दिखाया गया. इसी के झांसे में आकर पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों में लगभग 2.07 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये. व्यवसायी ने अपने अलावा परिजन और दोस्तों के पैसों का भी निवेश किया.
साइबर अपराध से बचने का तरीका
वाट्सऐप, टेलीग्राम और गुगल एड के माध्यम से भेजे जानेवाले इनवेस्टमेंट ऑफर से संबंधित विज्ञापन के लिंक पर क्लिक न करें. वहीं लिंक के माध्यम से किसी वेब पोर्टल या एप्लीकेशन पर रजिस्टर्ड नहीं करें. इनवेस्टमेंट के नाम पर वाट्सऐप, टेलीग्राम के माध्यम से मिलनेवाले बैंक अकाउंट और यूपीआइ आइडी में पैसे जमा नहीं करें. इनवेस्टमेंट के लिए सरकार की ओर से अधिकृत एप्लीकेशन पर ही निवेश करें. निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें. यदि आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गये हैं, तो इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 या वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर करें. इसकी लिखित शिकायत नजदीकी थाना या साइबर सेल या साइबर थाना में करें.
ये भी पढ़ें…
गुमला प्रशासन ने मिट्टी में मिलाई लहलहाती अफीम की फसल, लातेहार के माफिया का कनेक्शन
जेएमडीसी की उदासीनता से 58 खदानें बंद, हजारों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए