राहुल दुबे गैंग पर लातेहार पुलिस का शिकंजा, हथियारों और बम के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Oct 2025 7:06 PM

विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ, Prabhat Khabar

Latehar Crime News: लातेहार पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को हथियार और बम के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की. एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में अपराधियों के पास देशी पिस्टल, कारतूस और सुतरी बम बरामद हुए.

विज्ञापन

Latehar Crime News: पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को हथियारों और बम के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी साइडिंग में गोलीबारी और बमबारी की घटना को अंजाम देने के लिए परसही के डगडगी पुल के पास इकट्ठा हुए हैं.

एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन

सूचना के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान परसही के पास डगडगी पुल के पास से गैंगस्टर राहुल दुबे के दो अपराधी- अवधेश यादव (डबरा, लेस्लीगंज) और उपेंद्र यादव (भदई बथान, मनिका)- को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो सुतरी बम और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

Also Read: IED विस्फोट में घायल जवान शहीद, विधायक के भाई समेत दो लोगों का इलाज जारी

5 अक्टूबर को टोरी कोयला साइडिंग में दिया गया था घटना को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि 5 अक्टूबर को चंदवा थाना क्षेत्र के टोरी कोयला साइडिंग में गैंग के अपराधियों अवधेश यादव, उपेंद्र यादव, अनिल यादव और साजन अंसारी उर्फ संजू द्वारा गोलीबारी और बमबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में साइडिंग पर काम कर रहे एनटीपीसी मजदूर गोपाल प्रसाद को कमर में गोली लगी थी. इस मामले में चंदवा थाना में कांड संख्या 217/25 दर्ज पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

गैंग के अपराधी अवधेश यादव पर दर्ज हैं 6 मामले

एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि अवधेश यादव पर मनिका, पांकी और चंदवा थाना क्षेत्रों में कुल 6 मामले दर्ज हैं, वहीं उपेंद्र यादव पर हेरहंज, मनिका, पांकी, मनातू और चंदवा थाना क्षेत्रों में कुल 9 मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा पुनिरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, राकेश कुमार महतो, श्रवण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सरोज कुमार सिंह और चंदवा थाना के जवान शामिल थे.

Also Read: रांची के बस स्टैंड की बदल जाएगी तस्वीर! यात्रियों को मिलेगी हाईटेक फैसिलिटी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola