अफरोज आलम बने लातेहार प्रखंड सेवादल अध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

स्वागत करते लोग

लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रखंड स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में अफरोज आलम को लातेहार प्रखंड सेवादल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

विज्ञापन

लातेहार : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सेवादल के जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव ने की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और प्रखंड स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान अफरोज आलम को लातेहार प्रखंड सेवादल अध्यक्ष नियुक्त किया गया. उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी. साथ ही उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में सेवादल संगठन को प्रखंड स्तर पर और मजबूती मिलेगी.

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर

बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम को संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की शुभकामनाएं दीं.

मौके पर प्रदेश सचिव अमित प्रसाद साहू और विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव मौजूद थे. इसके अलावा लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola