खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 27 अगस्त को लातेहार में धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग

लातेहार में जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

लातेहार : स्थानीय न्यू परिसदन भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने की. बैठक में आगामी 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धरना-प्रदर्शन को व्यापक और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

बैठक में प्रदेश सचिव अमित प्रसाद साहू, सेवादल अध्यक्ष बृंदविहारी यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, कार्यालय प्रभारी फुलचंद यादव, जिला महासचिव वाजिद अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, प्रखंड महासचिव मनोज पासवान सहित दानिश आलम, बबलू उरांव, विनोद उरांव, अफरोज आलम, अक्षय कुमार एवं अन्य कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.

27 अगस्त को धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की अपील

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola