चकला में 31 अगस्त को ग्रामसभा, चितरपुर कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों ली जायेगी सहमति
सांकेतिक तस्वीर
चंदवा के चकला पंचायत में ओडिशा एलॉय स्टील प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर 31 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों से राय और सहमति ली जाएगी।
लातेहार. चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत में प्लांट लगा रही ओडिशा एलॉय स्टील प्राइवेट लिमिटेड को प्रस्तावित चितरपुर (रिवाइज्ड) कोल माइंस के लिए भूमि-अर्जन की प्रक्रिया के लिए 31 अगस्त को ग्रामसभा का आयोजन किया गया है. ग्रामसभा में भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव पर ग्रामीणों की सहमति और राय ली जाएगी.
आपके शहर में
पत्र जारी कर ग्रामसभा आयोजित कराने का निर्देश
इस संबंध में अंचल अधिकारी की ओर से चकला पंचायत के मुखिया को पत्र जारी कर ग्रामसभा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है. पत्र के अनुसार 31 अगस्त को मौजा चकला में ग्रामसभा होगी. ग्रामसभा के माध्यम से भूमि-अर्जन की प्रस्तावित कार्रवाई की जानकारी ग्रामीणों को दी जायेगी. उनकी सहमति ली जायेगी. ज्ञात हो कि लातेहार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में यह प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा रही है.
ये भी पढ़ें: लातेहार : सरईडीह में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, आकाश कुमार पासवान चुने गए ग्राम सहायक सचिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए