एसएसबी ने किसानों के बीच कृषि उपकरण और सामग्री बांटी
कृषि उपकरण के साथ किसान
लातेहार में एसएसबी 32वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत किसानों को कृषि उपकरण, सामग्री और छातों का वितरण किया गया. यह पहल ग्रामीण विकास और किसानों की सहायता के लिए की गई है.
लातेहार: एसएसबी 32वीं बटालियन लातेहार की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच कृषि उपकरण एवं सामग्री का वितरण किया गया. बरसात के मौसम को देखते हुए किसानों के बीच छाता भी बांटा गया. कार्यक्रम 32वीं वाहिनी मुख्यालय के बी-समवाय क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया.
आपके शहर में
मौके पर एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से नक्सल एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों के गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के लोगों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं. इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक एवं उपयोगी सामग्रियों का वितरण भी किया जाता है.
कमांडेंट ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक, स्थायी एवं समावेशी सुधार लाना है. कार्यक्रम में 32वीं बटालियन के अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए