अमझरिया घाटी में लकड़ी तस्करी का खुलासा, 19 सखुआ बोटा लदा पिकअप जब्त, तस्कर गिरफ्तार
जप्त लकड़ी व तस्कर
चंदवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमझरिया घाटी में बड़ी कार्रवाई की है. अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 19 सखुआ बोटा लदे पिकअप वाहन को जब्त किया गया है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.
चंदवा, लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात अमझरिया घाटी से 19 पीस सखुआ बोटा लदा बिना नंबर प्लेट का पिकअप वाहन जब्त किया. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
आपके शहर में
कार्रवाई पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गयी. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मांडर, रांची निवासी शाहबेज अंसारी, पिता हकमूल अंसारी के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी की सूचना मिल रही थी. इसी आधार पर अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गयी. पुलिस ने लकड़ी लदे वाहन को जब्त कर लिया है.
बताया गया कि पुलिस पूर्व में भी सखुआ बोटा लदे वाहन को जब्त कर चुकी है. मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 159/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए