उद्घाटन मैच में कल्याणपुर ने तूफान क्लब को दो गोल से हराया

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते अतिथि

लातेहार के बारिखाप गांव में आदिवासी युवा क्लब ने फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज किया है। उद्घाटन मैच में सरना क्लब कल्याणपुर ने तूफान क्लब को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

बारियातू, लातेहार: प्रखंड की साल्वे पंचायत के बारिखाप गांव में कड़रका नदी के समीप स्थित खेल मैदान में आदिवासी युवा क्लब बारिखाप के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, मुखिया राजीव भगत, आजसू बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, हेरहंज प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सह समाजसेवी संदीप भगत समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उद्घाटन मैच तूफान क्लब करमाही और सरना क्लब कल्याणपुर टंडवा के बीच खेला गया. इसमें सरना क्लब कल्याणपुर ने तूफान क्लब को दो गोल से हराकर जीत दर्ज की.

क्लब के अध्यक्ष सुजीत उरांव, सचिव कृष्णा पाहन और कोषाध्यक्ष बिपिन उरांव ने बताया कि प्रतियोगिता में लातेहार के अलावा चतरा, रांची, हजारीबाग समेत विभिन्न स्थानों से कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो खस्सी, शील्ड और पांच हजार रुपये नगद, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो खस्सी, शील्ड और तीन हजार रुपये नगद, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक खस्सी, शील्ड और दो हजार रुपये नगद तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक खस्सी, शील्ड और एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

मौके पर पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, प्रदेश प्रभारी प्रभात सिंह, जिला प्रवक्ता संजीव गुरु, जिला प्रभारी मुकेश यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंह, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष विकास लोहारा, आजसू नेता कृष्णा मिश्रा, समाजसेवी रामलाल भगत, दृष्टि आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नीतिश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola