स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा क्लीनिक; मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
बरवाडीह में बिना लाइसेंस और पंजीकरण के चल रहे आयुष क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। क्लीनिक में डॉक्टर की अनुपस्थिति और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
बरवाडीह, लातेहार. बरवाडीह-छिपादोहर मुख्य पथ पर अवस्थित आदर्शनगर मुक्ति धाम के समीप संचालित आयुष क्लीनिक की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की. चिकित्सा प्रभारी के निर्देश पर डॉ अमित कुमार, लेखापाल बिनीता कुमारी एवं एमटीएस की टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया.
आपके शहर में
खुद को MBBS बता लिख रहे है पर्ची
जांच के दौरान क्लीनिक में आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण के बिना चिकित्सा गतिविधियां संचालित किये जाने की जानकारी मिली. मौके पर आईवी ड्रिप, दो बेड और ब्लड जांच करने वाली मशीन भी मिली. जांच के समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और क्लीनिक दो स्टाफ के भरोसे चल रहा था. क्लीनिक से जुड़े सुदेश कुमार द्वारा स्वयं को एमबीबीएस चिकित्सक बताये जाने और मरीजों की पर्ची लिखे जाने की जानकारी भी सामने आयी है.
ये भी पढ़ें: चकला में 31 अगस्त को ग्रामसभा, चितरपुर कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों ली जायेगी सहमति
डिग्री और मेडिकल रजिस्ट्रेशन की जांच
स्वास्थ्य विभाग उनकी डिग्री और मेडिकल रजिस्ट्रेशन की जांच करेगा. मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए जांच टीम ने क्लीनिक की गतिविधियां तत्काल बंद करने का निर्देश दिया. हालांकि करीब तीन घंटे बाद क्लीनिक दोबारा खुलने की सूचना मिली है. जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए