हाइवा चालक की मौत के बाद एनएच-22 जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े परिज
जाम स्थल पर जुटे लोग
बालूमाथ में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से हाइवा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने रांची-चतरा NH-22 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
बालूमाथ, लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम करीब छह बजे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से हाइवा चालक सुदेश यादव (24) की मौत हो गयी. वह खेमन यादव का पुत्र था. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने रांची-चतरा एनएच-22 को थाना चौक के पास जाम कर दिया.
आपके शहर में
मुआवजे की मांग पर अड़े रहे परिजन
सड़क जाम होने से एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत की, लेकिन मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे.
इसके बाद तुबेद कोलियरी के प्रतिनिधियों ने जाम कर रहे लोगों से बातचीत की. कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये दिये गये. इसके अलावा स्थानीय समाजसेवी मो मुज्जमील और बिजली विभाग की ओर से भी 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी.
दो घंटे बाद समाप्त हुआ जाम
सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण रात 10 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए