OBC को अलग श्रेणी में शामिल करने की मांग, 16 सितंबर को कांग्रेस का लोकभवन मार्च
जानकारी देते जिला अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
लातेहार में कांग्रेस ने जातीय जनगणना में ओबीसी को अलग श्रेणी देने की मांग की है। 16 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च का आयोजन किया जाएगा।
लातेहार. जातीय जनगणना में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का नाम और विवरण कॉलम-10 में शामिल नहीं किये जाने के विरोध में कांग्रेस 16 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च करेगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को परिसदन भवन में जिला कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता की गयी.
जनगणना 2027 में ओबीसी के लिए अलग श्रेणी की मांग
जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि जातीय जनगणना में ओबीसी को उचित प्रतिनिधित्व और स्पष्ट पहचान मिलनी चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से जनगणना 2027 के कॉलम-10 में ओबीसी को एससी-एसटी की तरह अलग श्रेणी में शामिल करने की मांग की. साथ ही ओबीसी और अन्य जातियों की गणना के लिए पूर्व सत्यापित, वैज्ञानिक और डिजिटल कोड वाली जातीय सूची तैयार कर उसे जनगणना 2027 के डिजिटल प्लेटफॉर्म में शामिल करने की मांग की.
सामाजिक-आर्थिक स्थिति का वैज्ञानिक अध्ययन हो
कामेश्वर यादव ने कहा कि जातीय जनगणना को केवल आबादी की गिनती तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. इसके आंकड़ों से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की वास्तविक स्थिति का वैज्ञानिक अध्ययन होना चाहिए. इससे विभिन्न वर्गों की जरूरतों के आधार पर कल्याणकारी और सामाजिक न्याय की नीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 16 सितंबर को रांची में होने वाले लोकभवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की.
मौके पर प्रदेश महासचिव अमित कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव, सेवा दल जिलाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, तेतर यादव, आफताब आलम, रामचंद्र यादव, लाडले हसन, दामोदर तुरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए