राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन मना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन मना

विज्ञापन

लातेहार. राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने किया. इस मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद के चित्र के समक्ष केक काटा और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद की है. उन्होंने सामाजिक न्याय, भाईचारे और समान अवसर की राजनीति को नयी दिशा दी. आज भी उनके विचार गरीबों, किसानों, दलितों और वंचितों को प्रेरित करते हैं. राजद कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने राजनीतिक जीवन में धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को मजबूती प्रदान की. मौके पर प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, जिला सचिव संतोष यादव, मुना खान, बलराम यादव, चेतन यादव, कमलेश प्रसाद, शंभू प्रसाद, चंद्रदेव सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. हेरहंज में राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मना

विज्ञापन

हेरहंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित भंडार चौक के समीप राजदेव यादव के आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने की. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काटकर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद भारतीय राजनीति के जनप्रिय नेता और सामाजिक न्याय के प्रणेता हैं. उन्होंने वंचितों, दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्गों को जागरूक कर सम्मान से जीने की प्रेरणा दी. अनिल यादव व मनोज यादव ने कहा कि उन्होंने समाज में भाईचारे का संदेश दिया. मौके पर राजेंद्र यादव, रूपलाल, रविंद्र, शंकर जायसवाल, हरिकृष्ण, राजदेव, रंजीत, अरविंद प्रसाद, यशवंत उरांव, विकास, अजय, बीरेंद्र, बलि, विक्की व प्रिंस यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola